फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers were made aware to double their income

Basti News: आमदनी दोगुनी करने के लिए किसानों को किया गया जागरूक

Sat, 07 Jun 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware to double their income
बस्ती। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गौर ब्लॉक के ग्राम बढ़या में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को खेती से दोगुनी आमदनी करने के तौर तरीके सुझाए गए। उन्हें उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया से किसान भाई माह जुलाई में रंगीन आम के पौध लाकर बाग रोपित करें। उन्होंने बताया की इस केंद्र पर 15 प्रजातियों के रंगीन आम के पौधे उपलब्ध हैं। यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा विकसित किए गए हैं। उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ बीबी सिंह ने कहा कि किसान खरीफ में नई प्रजाति के तिल, धान आदि के बीज का उपयोग करें। जिससे रोग भी कम लगेगा तथा उत्पादन भी ज्यादा होगा। केंद्र प्रभारी डॉ. पीके मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्या, हरेंद्र प्रसाद, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed