फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers protested at Kaptanganj committee due to non-availability of fertilizers

Basti News: कप्तानगंज समिति पर खाद न मिलने से किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested at Kaptanganj committee due to non-availability of fertilizers
कप्तानगंज समिति पर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन। संवाद
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज समिति पर ताला लटकने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन करके विरोध जताया। किसानों का आरोप है की समिति पर खाद रहने के बाद भी वितरित नही किया जा रहा है। वहीं सचिव विजयभान पांडेय का कहना है कि किसानों का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन


कप्तानगंज सहकारी समिति पर बुधवार की सुबह से ही खाद के लिए 20-25 किसान आए थे।दोपहर 12 बजे तक जब सचिव द्वारा खाद नही वितरित किया गया तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। वे समिति के सामने सचिव के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि सचिव मनमाने तरीके से खाद बांट रहे हैं। गोदाम पर ताला लगाकर वे गायब हो जाते हैं। किसानों को वे परेशान करते है। कोई न कोई बहाना बनाकर वे फरार रहते है। इस मौके पर छविलाल,छागुर प्रसाद, गंगाराम, गंगेसर, राम बहोर, गिरजा शंकर, झिंकान, राम गोपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed