{"_id":"578a7c3e4f1c1b2b0d13e0b8","slug":"farmers-happy-with-the-rain-humid-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसान खुश, उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसान खुश, उमस से राहत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की शाम तक रुक रुक कर हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे की रौनक लौटा दी है। वहीं लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिल गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
जून माह में बारिश न होने से निराश किसानों को दो जुलाई के दिन राहत तब मिली जब जब मूसलाधार बारिश हुई। मगर इसके बाद फिर बारिश का सिलसिला बंद हो गया। जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। किसान निराश होने लगे थे, तभी शुक्रवार की रात एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो शनिवार की शाम तक जारी रहा। हालांकि बारिश बहुत अधिक नहीं हुई है, मगर किसानों के लिए यह संतोष देने वाली है। जिले में कहीं ठीकठाक बरसात हुई है तो कहीं मामूली बूंदाबांदी ही हुई है। किसानों को उम्मीद है कि बरसात अभी और होगी। वहीं लगातार उमस भरी गर्मी से भी बरसात के कारण राहत मिल गई है। शनिवार को पारा दो डिग्री सेल्सियस घटकर अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की रात से शनिवार को दिन में 12 बजे तक क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश होती रही। लोगों ने धान की रोपाई तेज कर दी । बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की सुबह सात से आठ बजे के बीच पिपरागौतम, नगर बाजार, माड़न, प्रतापपुर, करहली, कटरुआ, रखौना आदि क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार की रात में भी बारिश हुई थी। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की रात से ही तहसील क्षेत्र में रुक रुक कर बूंदा बांदी होती रही। सांऊघाट प्रतिनिधि के अनुसार कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई । सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार बारिश होने से किसानो ंके मुरझाए चेहरे पर रौनक आ गई। गौर और सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में छिटपुट बारिश हुई।