फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers' crops submerged due to canal breach

Basti News: नहर कटने से किसानों की फसल जलमग्न

Mon, 05 Jan 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers' crops submerged due to canal breach
परसुरामपुर क्षेत्र में नहर कटने से जलमग्न फसल।संवाद
परसुरामपुर। क्षेत्र के मजगवा पाठक गांव में शनिवार की देर रात नहर कटने से किसानों की गेहूं, सरसों, मटर, गन्ना आदि की फसल जलमग्न हो गई। सरजू नहर खंड तीन में पानी छोड़े जाने के बाद मजगवा पाठक गांव के करीब रात में नहर कट गई।
विज्ञापन

इससे तेजी से पानी खेतों की तरफ बहने लगा। सुबह जब तक किसान खेतों की तरफ गए तो पूरा सिवान जलमग्न दिखा। इससे गेहूं, मटर, सरसों आदि की फसल पानी में डूब गई। सूचना देने पर विभागीय अधिकारियों ने जब तक नहर में पानी रोका, तब तक किसानों की भारी क्षति हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव के परमात्मा पाठक, बबलू पाठक, सुमित्रानंदन पाठक, ओमप्रकाश पाठक आदि किसानों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण उनकी फसलें डूब गईं। न तो समय पर नहर की सफाई कराई जाती है और न इनके पाटों को मजबूत किया जाता है। किसानों ने प्रशासन से जलमग्न हुई फसलों का आकलन कराकर मुआवजे दिलाने की मांग की है। हर्रैया के एसडीएम सत्येंद्र सिंह कहा कि फसलों की क्षति का आकलन राजस्व विभाग की टीम से कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed