{"_id":"65c928391e2becea1b0aa774","slug":"farmers-created-ruckus-at-the-purchasing-center-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111355-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घटतौली के विरोध में क्रय केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घटतौली के विरोध में क्रय केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा
Mon, 12 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
- तीन घंटे तक ठप रही क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल
- कांटा दोबारा सेट कर हुई तौल तब संतुष्ट हुए किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। बभनान चीनी मिल की ओर से पूरे हिंदू गांव में क्रय केंद्र संचालित किया जा रहा है। रविवार को केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक तौल ठप रही। चीनी मिल के असिस्टेंट मैनेजर केन व सीडीओ के आश्वासन पर किसान मान गए।
उल्लेखनीय है कि पूरे हिंदू गन्ना क्रय केंद्र पर कई दिन से किसान घटतौली की शिकायत कर रहे थे। जिसे मिल अधिकारी नजरअंदाज करने पर तुले थे। चिरिहवा निवासी किसान राज कुमार तिवारी ने बताया कि पचवस गांव के धर्मकांटा से तौल करवा कर रविवार को वह गन्ना लेकर केंद्र पहुंचे थे। क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल होने पर करीब 1.95 क्विंटल का अंतर आया। उन्होंने धर्मकांटा की पर्ची दिखाते हुए अन्य किसानों को बताया कि घटतौली हो रही है।
इतना सुनते ही किसान आगबबूला हो गए और क्रय केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने इसकी सूचना मिल अधिकारियों को दी। मिल से पहुंचे कर्मचारियों ने कांटा को दोबारा सेट किया। इसके बाद तौल होने पर अंतर खत्म हो गया। सीडीओ बालेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। कांटा बाबू पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर किसान सोनू मिश्रा, मेवालाल यादव, कृष्ण श्याम उपाध्याय, नन्हें यादव, बुधराम पाल, धर्मेश मिश्र, मानिकराम चौरसिया, अर्जुन चौरसिया, अचैबर नाथ पांडेय, सुनील चौरसिया आदि मौजूद रहे।