फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   farmer get solar pump

समारोह में किसानों को दिए गए सोलर पंप

Fri, 12 Aug 2016 10:58 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो अमर उजाला
बस्ती/ ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
farmer get solar pump
किसानों को सोलरपंप देते कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। गांधी कला भवन में कृषि विभाग की ओर से आयोजित सोलर पंप वितरण समारोह में किसानों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह और राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने सोलर पंप प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन किसानों का चयन नहीं हो पाया है वह घबराएं नहीं उन्हें भी सोलर पंप मिलेगा, इसके लिए शासन स्तर पर लक्ष्य को बढ़ाया जाएगा। वहीं राज्य मंत्री ने कहा कि किसान इस सोलर पंप के जरिए अपनी खेतों की तो सिंचाई कर सकते हैं साथ इससे उर्जा भी बना सकते हैं। साथ ही अन्य किसानों के खेतों की सिंचाई करके आमदनी भी बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन


डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने सोलर पंप के प्रयोग के लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को ग्रीन हाउस के जरिये अपनी आमदनी बढ़ाने की जानकारी दी। संयुक्त कृषि निदेशक केपी द्विवेदी ने कहा कि सोलर पंप किसानों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेश गुणवत्ता नियंत्रण ने सोलर पंप के महत्व की जानकारी देने के साथ कृषि निवेशों की गुणवत्ता पर चर्चा किया। राज्य उर्जा सलाहकार बृजकिशोर सिंह उर्फ डिपंल किसानों को आमदनी बढ़ाने के साथ सोलर पंप का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी।
सोलर पंप वितरण को लेकर कई किसानों ने कहा कि पहली बार वितरण में पारदर्शिता देखने को मिली है। उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी डा. सतीशचंद्र पाठक ने विभाग की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अगर किसी किसान को खेतीबाड़ी में किसी भी तरह की परेशानी आती है तो वह उनके मोबाइल पर जानकारी दे सकता है, समस्याओं का त्वरित निदान होगा। कहा कि जिन किसानों को सोलर पंप नहीं मिला है, उनके घरों में कंपनियां पहुंचा रही है।

साथ ही किसानों को प्रदर्शन भी करा रही है। जिन किसानों को मौके पर सोलर पंप दिया गया उनमें विकास खंड दुबौलिया के हरिराम व रामचेत, साऊंघाट के किसान पंचराम, रघुनाथ वर्मा, हनुमान प्रसाद व गीता पांडेय, हर्रैया के किसान विष्णु पूजन सिंह, विकास खंड सदर के राम जियावन का नाम शामिल है। भूमि संरक्षण अधिकारी सुधीन्द्र चक्रवर्ती, मंडलीय सहायक अभियंता पुरुषोत्तम मिश्र व उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी हर्रैया सुबास मौर्य, उपेंद्र सिंह, शचि वर्मा, पुनीत पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed