{"_id":"64abf021bd50832617045ff3","slug":"farmer-drowned-in-a-pond-to-bathe-buffalo-in-basti-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भैंस नहलाने पोखरे में उतरे किसान की डूबकर मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भैंस नहलाने पोखरे में उतरे किसान की डूबकर मौत, मचा हड़कंप
Mon, 10 Jul 2023 05:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:18 PM IST
सार
दिवंगत धर्मराज की मौत से कुनबा बिखर गया। उनकी मौत से पत्नी सोना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटों में जिलाजीत और मनोज कुमार रोटी रोजी की तलाश में गैर प्रांत हैं। पिता की मौत की सूचना मिलने पर दोनों रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भैंस नहलाने के लिए पोखरे में उतरे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रैकवार गांव के 57 वर्षीय किसान की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र रैकवार गांव के रहने वाले धर्मराज खेती और मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम को वह भैंस नहलाने के लिए गांव के उत्तर मझारी के पोखरे पर गए थे। रात सात बजे उनकी भैंस घर पहुंची, लेकिन धर्मराज घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई।
विज्ञापन
गांव के लोग देखने गए तो लुंगी, कमीज और चप्पल पोखरे के बाहर पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई। पोखरे में शव होने की आशंका को लेकर गांव के सुरेंद्र कुमार और राम जतन ने दो घंटे कड़ी मेहनत के बाद धर्मराज (57) के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: PM और CM को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, एटीएस ने की पूछताछ
शव निकलते ही गांव में कोहराम मच गया। दिवंगत धर्मराज की मौत से कुनबा बिखर गया। उनकी मौत से पत्नी सोना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटों में जिलाजीत और मनोज कुमार रोटी रोजी की तलाश में गैर प्रांत हैं। पिता की मौत की सूचना मिलने पर दोनों रवाना हो गए हैं।
एसओ कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन