फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmer dies due to electric shock while wiring fan

Basti News: पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत

Sun, 07 Jul 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock while wiring fan
नगर क्षेत्र के टेमा गांव में शनिवार की सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। टेमा गांव में पंखे से बिजली का तार जोड़ते समय एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन व गांव के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे। इस बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, टेमा निवासी 38 वर्षीय रमेश कुमार शनिवार को घर में पंखे से बिजली का तार जोड़ रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। रमेश की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रमेश के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बच्चे अभी छोटे हैं और पढाई कर रहे हैं। घर के एकमात्र कमाऊ मुखिया की मौत से परिवार बदहवास है। बच्चों के चीख-पुकार से हर किसी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed