फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   farmer burnt in fire

डंठल जलाते समय किसान की झुलसकर मौत

Mon, 01 Jul 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
farmer burnt in fire
सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में राम प्रकट की मौत होने पर रोते विलखते परिजन। - फोटो : BASTI
डंठल जलाते समय किसान की झुलसकर मौत
विज्ञापन

बगल का गन्ना बचाने में झुलसे राम प्रगट
सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सोनहा। क्षेत्र के मधवापुर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गेहूं के डंठल को जला रहा कृषक चौतरफा आग से घिर गया। आसपास के लोगों ने किसान को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। करीब 72 वर्षीय किसान की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष अम्बरीश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मधवापुर निवासी रामप्रगट तीन पुत्रों में से सबसे छोटे पुत्र को साथ लेकर गांव में रहते थे। बाकी दो दूसरे प्रांत में नौकरी करते हैं। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे रामप्रगट पश्चिम तरफ स्थित अपने गेहूं के खेत में डंठल जलाने गए। उस समय एकाएक तेज हवा चलने लगी। जिससे आग बगल के गन्ने की फसल में फैल गई। दूसरे की गन्ने की फसल जलते देखकर रामप्रगट घबरा गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, जिससे चारों तरफ से आग से घिर गए। काफी देर तक घर न लौटने पर पत्नी ज्ञानमती ढूंढते हुए खेत में पहुंची तो पति की झुलसी लाश देखकर दहाड़ें मारकर रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed