{"_id":"663f19cb0585810ab4077b75","slug":"farmer-beaten-for-refusing-to-graze-goat-basti-news-c-207-1-sgkp1002-116836-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ने में बकरी चराने से मना करने पर किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ने में बकरी चराने से मना करने पर किसान को पीटा
Sat, 11 May 2024 12:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 11 May 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के पुरनपुर गांव में गन्ने के खेत में बकरी चराने के लिए किसान की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
लालगंज क्षेत्र के जोत पुरनपुर गांव निवासी सालिक राम ने गांव के विकास पर आरोप लगाया है। कहा कि उसकी बकरी आए दिन गन्ने के खेत में चरती रहती है। बृहस्पतिवार को भी सालिगराम ने मना किया तो उसने अपशब्द कहते हुए सड़क पर पटक कर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम मेडिकल के लिए पीएचसी बनकटी चौकीदार के साथ भेजा। मगर, डाॅक्टर के न होने से मुआयना नहीं हुआ। लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद