फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmer accuses bank employee of embezzling Rs 1.55 lakh

Basti News: किसान ने बैंककर्मी पर लगाए 1.55 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Mon, 25 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 25 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer accuses bank employee of embezzling Rs 1.55 lakh
- क्षेत्रीय प्रबंधक व एसपी को पत्र भेजकर की शिकायत
विज्ञापन

- साल 2011 में 2 लाख 19 हजार रुपए का केसीसी बनवाया था

बस्ती। चिलमा बाजार स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के सहायक प्रबंधक पर एक केसीसी धारक किसान ने 1.55 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। किसान ने इसकी शिकायत बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक व एसपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर किया है।



चिलमा बाजार क्षेत्र के डिंगरापुर निवासी किसान अमरनाथ सिंह ने शिकायत किया है कि उन्होंने कृषि कार्य के लिए साल 2011 में 2 लाख 19 हजार रुपए का केसीसी बनवाया था और वह समय-समय से किस्तों का भुगतान भी करते रहे।
विज्ञापन

मार्च 2021 में बैंक के सहायक प्रबंधक ने उनसे संपर्क किया और एकमुश्त समाधान योजना का हवाला देते हुए 1 लाख 55 हजार रुपए लेकर रसीद व एनओसी दे दिया। 30 अप्रैल 2023 को अचानक उन्हें बैंक से बकाया पैसा जमा करने का नोटिस मिला तो वह दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अमरनाथ सिंह रसीद व एनओसी लेकर जब बैंक की शाखा पर पहुंचे तो उस सहायक प्रबंधक का स्थानांतरण हो चुका था और वर्तमान शाखा प्रबंधक ने बताया कि रसीद व एनओसी के अनुसार कोई भी धनराशि नहीं जमा की गई है।

यह सुन किसान हैरान होकर बैंक का चक्कर लगाने पर मजबूर हो गया और जब कोई नतीजा नहीं निकला तो उन्होंने रसीद व एनओसी के जरिए क्षेत्रीय प्रबंधक और एसपी समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत किया है। अमरनाथ ने बताया कि अगर फिर भी न्याय नहीं मिला तो बैंक की रसीद व एनओसी को लेकर शासन व न्यायालय तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed