फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Family members of missing student fear kidnapping

Basti News: लापता छात्र के परिजनों को अपहरण की आशंका

Wed, 24 Jul 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Family members of missing student fear kidnapping
बस्ती। 15 जुलाई से लापता गौर थाना क्षेत्र के करमहवा गांव के14 वर्षीय छात्र सूरज मौर्य के परिवार के लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को रजिस्ट्री भेजकर अपहरण की आशंका जाहिर की है। किसान परिवार का सूरज पढाई के साथ ही घर में ही परचून की दुकान खोल रखा था। खेत में पैदा हुई सब्जियां भी बाजार में बेच आया करता था। मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे उसके पिता हृदयराम ने बताया कि 15 जुलाई को उसकी बेटी स्कूल से आई। उस दिन सूरज स्कूल नहीं गया था। बहन के घर आने पर शाम साढ़े चार बजे घर से कॉपी-किताब खरीदने की बात कहकर निकला था। रात साढ़े नौ बजे तक इंतजार करने के बाद उसे लोग ढूंढने लगे। रेलवे स्टेशन के पास ढूंढते हुए गए तो फल के ठेले के पास साइकिल खड़ी मिली। मगर कोई कुछ बता नहीं सका। पुलिस भी गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed