फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Family cards will be made for families deprived of ration cards

Basti News: राशन कार्ड से वंचित परिवारों का बनेगा फैमिली कार्ड

Wed, 05 Nov 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 05 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Family cards will be made for families deprived of ration cards
बस्ती। राशन कार्ड से वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फैमिली आईडी (एक परिवार-एक पहचान) कार्ड निशुल्क बनवाया जा रहा है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फैमिली आईडी कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ तथा नगरीय क्षेत्र हेतु एसडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बताया कि फैमिली आईडी सहज जन सेवा केंद्र, पंचायत सहायक तथा स्वयं ऑनलाइन माध्यम से बनवाया जा सकता है। यदि आधार कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर खो गया है या किसी कारण से बंद हो गया हो तो नया मोबाइल नंबर नजदीकी किसी सीएससी अथवा क्षेत्र के पोस्टमैन द्वारा 50 रुपये शुल्क देकर अपडेट कराया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया है कि जनता में भ्रम की स्थिति है कि फैमिली आईडी कार्ड बन जाने से राशन कार्ड नही बन पाएगा। इस संबंध में शासन स्तर से आदेश निर्गत है कि फैमिली आईडी बनने के बाद भी यदि लाभार्थी राशन कार्ड के पात्र होंगे, तो राशन कार्ड भी बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed