{"_id":"6907b434eb8f49ee360186bf","slug":"faith-overflows-in-the-procession-on-the-occasion-of-prakashotsav-basti-news-c-207-1-bst1005-146910-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़ी आस्था
Mon, 03 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु
बस्ती। श्रीगुरु नानक देव के 556वें प्रकाश उत्सव पर रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा गांधीनगर के तत्वावधान में कंपनी बाग से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
शोभायात्रा के दौरान ‘जो बोले सो निहाल-सतश्री अकाल’ से समूचा गांधीनगर क्षेत्र गूंजता रहा। मनमोहक आतिशबाजी और पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का समापन गांधीनगर गुरुद्वारा में आयोजित लंगर से हुआ।
कंपनी बाग से शुरू हुई शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहब की सवारी निकली। सवारी को फूल-मालाओं से सजाया गया। यात्रा के आगे पंच प्यारे चलते रहे। रास्ते को श्रद्धालु पानी से धुलते व साफ करते रहे।
विज्ञापन
‘सतगुरु नानक प्रगट्या मिटी धुंध जग चानन होवा, जित्थे बाबा पैर धरे पूजा आसान सोहा’ शबद के साथ निकले श्रद्धालु कीर्तन करते रहे। ‘जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई-सोई देवे’ सहित अन्य कीर्तन करते हुए श्रद्धालु ढोल मजीरा बजाते रहे। नगाड़े व ढोल की धुन पर सभी श्रद्धालु एक-एक कदम आगे बढ़ते रहे।
शोभायात्रा में पंजाब का पाइप बैंड अपनी धुन पर सभी को आनंदित करता रहा। बैंडबाजा के साथ डीजे शामिल रहे। शोभायात्रा रोडवेज तिराहा पहुंची। वहां से वापस गांधीनगर पहुंचने पर आकर्षक आतिशबाजी की गई। गांधीनगर में गुरु ग्रंथ साहब के सवारी पर की गई पुष्पवर्षा लोगों को अपनी ओर लुभाती रही।
यात्रा का नेतृत्व प्रधान श्री गुरु सिंह सभा गांधीनगर सरदार हरवंश सिंह, सरदार जगबीर सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, सरदार गुरुनाम सिंह, सरदार प्रभुप्रीत सिंह ने किया।
इस मौके पर कुलवेंद्र सिंह जेम्स, रविंद्र स्याल, अमरजीत सिंह बाबू, चरणजीत सिंह जेम्स, रानू चावला, गौरव जोली, हरजत सिंह, अमृत पाल सिंह, हरदीप सिंह, दमनप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिंह सन्नी, सरबजीत सिंह सानू, राजेंद्र सिंह काका, हरभजन सिंह, योगेंद्र सिंह, हरमनबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
गुरुद्वारा गांधीनगर की ओर से बताया गया कि पांच नवंबर को कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुद्वारा गांधीनगर परिसर में होगा। सुबह 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध रागी जत्था और कथा वाचक व महान विभूतियां पधारेंगी। गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।