{"_id":"5ad2466e4f1c1b46098b48c6","slug":"fair-for-government-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
basti
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते सांसद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया।
प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की ओर से संचालित जनकल्याण योजनाओं तथा उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय पर लोक कल्याण मेला और लाभार्थी सम्मलेन का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि विधायक हर्रैया अजय सिंह ने किया।
मेले में विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाकर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सांसद ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मेला माध्यम है। भाजपा के शासन में केंद्र और राज्य की सरकार क्या कर रही है यह जानने का अधिकार आमजन को है। कहा कि जिले में किसानों की कर्जमाफी पर करीब चार सौ करोड़ रुपये सरकार ने खर्च किया है। 82,000 शौचालयविहीन लोगों को शौचालय देकर खुले में शौच मुक्त के सरकार के संकल्प को पूरा किया गया है।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिल कर देश और प्रदेश के गरीब, पिछड़ों और समाज के शोषित वर्गों का तेजी से विकास कर रही हैं। वहीं, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडेय ने कहा कि 8.86 लाख रुपये से पिपरौल घाट पर पुल के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। विधानसभा क्षेत्र मे एक लाख करोड़ से सड़कों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी महेन्द्र नाथ पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि समस्त पात्र लाभार्थी आयोजित मेले में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी से जानकारी प्राप्त करें और ऑनलाइन पंजीकरण केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, दिनेश पांडेय, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडेय, सुनील सिंह, चर्तुगुन राजभर, भगवान बक्स सिंह, गणेश पाठक, विजय शंकर सिंह, संतोष पाठक, शोभामणि तिवारी, राजेश सिंह, राजेश पाण्डेय, मदनगोपाल, बजरंग बाण, दिनेश शुक्ला, खनन सिंह, पिंटू शुक्ल, विनोद, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
सांसद और विधायक का अभिनंदन किया
पवित्र स्थलों के सुंदरीकरण योजना के लिए ग्रामीणों ने किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी कस्बे के शहीद स्मारक पर आयोजित सुंदरीकरण योजना से क्षेत्र में विकास की पहल को लेकर नागरिकों ने सांसद हरीश द्विवेदी और क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि शहीद स्मारक पर लगभग 32 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय,12 सोलर लाइट, बाउन्ड्री वाल बनाया जा रहा है। जो माह भर में तैयार हो जाएगा। इसके अलावा अमोढ़ा, मखौढ़ा शृंगीनारी, अमोलीपुर में भी करोड़ों की योजनाओं पर कार्य चल रहा है। कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए ग्रामीण विकास योजना पर खुद नजर रखें। इस मौके पर पूर्व प्रमुख देवधर वैध, दिनेश सिंह, करुणा सिंह, डॉ. घनश्याम सिंह, प्रधान अजित सोनी, मंसूर आलम खां, सुनील सिंह, रामस्वारथ सिंह, अनुपम सिंह, राजेश सिंह, रमेश सिंह, विजय सिंह, अवनीश, धनप्राप्ति वर्मा, माताप्रसाद, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।