फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Expressed displeasure over stopping the march

Basti News: पदयात्रा रोकने पर जताई नाराजगी

Fri, 07 Jul 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over stopping the march
बस्ती। अखिल भारतीय एनजीओ महामंच की ओर से 2 जुलाई को गोरखपुर से निकाली गई जागरूकता संबंधी पदयात्रा को रात डेढ़ बजे बस्ती सीमा पर कांटे चौराहे के बाद रोक दिया गया। पद यात्री अख्तर हुसैन को गोरखपुर भेज दिया गया। इस पर कार्यक्रम संयोजक जी रहमान ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि महामंच ने प्रदेश में हो रही जहरीली शराब से मौत को रोकने के लिए गोरखपुर से लखनऊ तक पदयात्रा निकाली गई थी। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले थाने, पुलिस चौकी और जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपा जा जा रहा था। लेकिन प्रशासन ने तीन दिन बाद बस्ती सीमा पर यात्रा पर रोक लगा दी। जबकि यात्रा से पूर्व संगठन की ओर से गोरखपुर प्रशासन से अनुमति भी ली गई थी। यात्रा की जानकारी मुख्यमंत्री एवं रास्ते में पड़ने वाले सभी जनपदों के डीएम एसपी को भी दी गई थी। बावजूद इसके अचानक यात्रा पर रोक लगा देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed