{"_id":"69f5019427d353e6dc0be733","slug":"expired-syrup-case-drug-department-and-police-to-investigate-basti-news-c-227-1-sdn1035-157489-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायर्ड सिरप प्रकरण : ड्रग विभाग और पुलिस करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायर्ड सिरप प्रकरण : ड्रग विभाग और पुलिस करेगी जांच
Sat, 02 May 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 02 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
- एक्सपायर्ड दवा पिलाने के बाद सात माह की बच्ची की बिगड़ गई थी तबीयत, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान
- सीसीटीवी, स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे, कार्रवाई के संकेत
शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतगढ़ के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर एक्सपायर्ड सिरप बेचने का मामला सामने आने के बाद ड्रग विभाग और पुलिस हरकत में आ गए हैं। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे, दवाओं का स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे।
नगर पंचायत के गड़ाकुल निवासी इंद्रजीत यादव ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार शाम उन्होंने अपनी सात माह की बच्ची के मुंह में पड़े छाले के लिए सीएचसी के पास स्थित आरजू मेडिकल स्टोर से सिरप खरीदा था। डॉक्टर के बताए डोज के अनुसार दवा पिलाने के करीब आधे घंटे बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। परिजन घबरा गए और तत्काल बच्ची को सीएचसी ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
परिजनों के अनुसार, जब चिकित्सक को दवा दिखाई गई तो उन्होंने बताया कि यह सिरप जनवरी 2026 में ही एक्सपायर्ड है। शुक्रवार सुबह पीड़ित जब एक्सपायर्ड दवा लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचा तो संचालक ने दवा को अपनी दुकान की होने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद विवाद हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक्सपायर्ड दवा देने से उसकी बच्ची की हालत बिगड़ी। उसका कहना है कि यदि समय रहते अस्पताल नहीं ले जाया जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और ड्रग विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
वहीं एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की जांच का अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।