फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Expired medicines sold from nursing home, victims create ruckus

Basti News: नर्सिंग होम से बेची एक्सपायर्ड दवाएं पीड़ितों का हंगामा

Sat, 23 Aug 2025 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Expired medicines sold from nursing home, victims create ruckus
बस्ती। मालवीय रोड स्थित एक नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोर पर मरीज के परिजनों ने एक्सपायर्ड डेट की दवा देने का आरोप लगाया है। नर्सिंग होम पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उसके मेडिकल स्टोर की दवा होने से इंकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि वह इस बात की शिकायत सक्षम अधिकारी से करेंगे।
विज्ञापन

नर्सिंग होम पहले से विवादों में है। परिजनों का कहना था कि कुछ दिन पहले वह अपने मरीज को महिला चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने कई दवाएं लिखी थी। दवा नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोर से खरीदी और दवा लेकर घर चली गई। दो दिन दवा खाने के बाद उसे कुछ समस्या हुई तो घर वालों ने दवा की जांच की। यह देखकर उन लोगों के होश उड़ गए कि दवा एक्सपायर हो चुकी थी। इसकी शिकायत लेकर परिजन शुक्रवार को नर्सिंग होम पर आए थे। ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोर की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed