{"_id":"67646de5fa0c45ba730cd0f4","slug":"excise-department-team-swung-into-action-raided-harigaon-basti-news-c-7-1-gkp1032-782986-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हरकत में आई आबकारी विभाग \nकी टीम, हरिगांव में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हरकत में आई आबकारी विभाग की टीम, हरिगांव में मारा छापा
Fri, 20 Dec 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र में अवैध शराब भटिठयों को नष्ट करती आबकारी विभाग की टीम
परशुरामपुर। क्षेत्र में मनोरमा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में नए ट्रेंड पर पनप रहे कच्ची शराब के धंधे पर बृहस्पतिवार को छापा मारा गया। अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान में लेकर शाम को हरिगांव में आबकारी निरीक्षक अंगद गौड़ की टीम ने कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दी।
आबकारी विभाग की टीम ने 65 लीटर अप मिश्रित शराब बरामद किया। इस दौरान बड़ी मात्रा में लहान भी नष्ट किए गए। हालांकि आबकारी टीम के आने की सूचना पाकर अवैध शराब के धंधेबाज फरार हो चुके थे। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि छापे के दौरान लगभग आधा दर्जन भट्ठियों को नष्ट किया गया है।
जानकारों के अनुसार, परशुराम क्षेत्र के कुशमौर घाट के आगे नकटा घाट, लिदेहना के इर्दगिर्द गोंडा जिले के जंगल वाले क्षेत्र में कच्ची शराब के धंधेबाजों ने पांव पसारा है। इन जगहों पर बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का धंधा किया जा रहा है। इन जंगलों में झाड़ियों के बीच अवैध शराब की भट्ठियां हैं। यहां अवैध शराब का निर्माण करने के बाद बस्ती के परशुरामपुर और गोंडा व अयोध्या जिले के नजदीकी बाजार में आपूर्ति की जा रही है।ि