फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   examination attandent

Basti News: भाभी की जगह परीक्षा देते पकड़ी गई ननद, मुकदमा

Wed, 22 Feb 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
examination attandent
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कलवारी कस्बे में स्थित चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर काॅलेज में पंजीकृत छात्रा के जगह दूसरी लड़की परीक्षा दे रही थी, जिसे कक्ष निरीक्षक द्वारा प्रवेश पत्र निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ में लड़की ने अपना नाम कंचन बताया। केंद्र व्यवस्थापक की ओर कलवारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
डीआईओएस ने बताया कि आरती देवी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेईली बहादुरपुर में पंजीकृत हाईस्कूल की छात्रा है, जिसका परीक्षा केंद्र चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर काॅलेज कलवारी है। मंगलवार को आरती ने गणित विषय की परीक्षा देने के लिए अपनी ननद कंचन को भेजा। कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र जांच के दौरान कंचन पकड़ा लिया। पूछताछ में कंचन ने खुद को आरती देवी की ननद बताया। डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक ने कंचन के विरुद्ध कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

----------------------
चौथे दिन हुई गणित, गृहविज्ञान की परीक्षा
- बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट के व्यवसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। शाम की पाली में हाईस्कूल के कंप्यूटर और इंटरमीडिएट के व्यवसायिक अध्ययन व गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 33015, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 5184 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 2,992 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। मंगलवार को 151 केंद्रो पर प्रथम पाली और 17 पर द्वितीय पाली में परीक्षा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed