फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ex minister,ram prasad

पूर्व मंत्री की राइस मिल पर पहुंचे अफसर, खंगाले अभिलेख

Tue, 29 Jun 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
ex minister,ram prasad
पूर्व मंत्री की राइस मिल पर पहुंचे अफसर, खंगाले अभिलेख
विज्ञापन

आरएफसी बोले, जांच में शिकायत झूठी निकली
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित राइस मिल पर प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची। टीम में मौजूद आरएफसी सरजू प्रसाद ने अभिलेख खंगाले। कमी न मिलने पर टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं इस कार्रवाई को सपा जिलाध्यक्ष ने राजनीतिक द्वेष में की गई कार्रवाई बताया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सत्तारूढ़ दल के साथ मिलकर पार्टी के प्रत्याशी व उनके समर्थकों पर दबाव बनाकर मैदान से हटाना चाहता है।
इधर, आरएफसी सरजू प्रसाद ने राइस मिल पर जांच पड़ताल की कार्रवाई की पुष्टि की। कहा शिकायत मिली थी कि राइस मिल की ओर से पीसीएफ का धान अब तक एफसीआई नहीं भेजा गया है। वहां अभिलेखों को देखने के बाद पता चला कि वह तो मार्च में ही भेजा जा चुका है। शिकायत झूठी पाए जाने पर टीम वापस लौट आई। मिलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं इस कार्रवाई को सपाई जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से जोड़कर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, रविवार को दिन भर प्रशासनिक टीम प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के भट्ठे पर बैठ कर जांच पड़ताल करती रही। रविवार देर रात सपा जिलाध्यक्ष व उनके भाई पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed