फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Everyone will have to work together to protect the environment: Nisha

सबको मिलकर करनी होगी पर्यावरण की रक्षा : निशा

Tue, 23 Jul 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Everyone will have to work together to protect the environment: Nisha
बिहरा के स्कूल परिसर में निशा कुमारी पहुंचीं।
- साइकिल से भारत से लंदन की कर रही हैं यात्रा
विज्ञापन

- कप्तानगंज के बिहरा इंटर कॉलेज पहुंचने पर एवरेस्ट विजेता निशा का हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। भारत से लंदन तक साइकिल यात्रा पर निकलीं एवरेस्ट विजेता निशा कुमारी सोमवार को कप्तानगंज ब्लॉक के औद्यौगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा पहुंचीं। विद्यालय में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
निशा ने बताया कि सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। तभी धरती पर जीवन को संकटों से मुक्त किया जा सकता है। कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरे पेड़ काटने का विरोध करें। धरती पर जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है, जो हमें पेड़ों से मिलती है। बिना पेड़ों के जीवन संभव नहीं है। महाराष्ट्र की रहने वाली निशा कुमारी ने 17 मई 2023 को माउंट एवरेस्ट फतह किया था। उन्होंने अपने इस सफर में हाथों की 9 अंगुलियां भी खो दी थीं।
विज्ञापन

निशा ने बताया कि वहां पर -16 डिग्री तापमान रहता है। ऐसे में एवरेस्ट चढ़ते समय हाथों के आगे की पोर गल गई थी। निशा कुमारी ने अपने जीवन से जुड़े तमाम किस्से बच्चों को सुनाए। इस मौके पर प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed