फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Everyday many people reaching the village from Mumbai, not everyone is getting Kovid investigation

हर दिन मुंबई से गांव पहुंच रहे कई लोग, सबकी नहीं हो रही कोविड जांच

Sat, 27 Mar 2021 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Everyday many people reaching the village from Mumbai, not everyone is getting Kovid investigation
हर दिन मुंबई से गांव पहुंच रहे कई लोग, सबकी नहीं हो रही कोविड जांच
विज्ञापन

बस्ती। हाल के दिनों में मुंबई से जिले में आने वाले हजारों यात्रियों में से मात्र 22 सौ की जांच हो सकी है। 13 मार्च से अब तक जिले में मुंबई और कोरोना प्रभावित अन्य राज्यों से काफी संख्या में लोग अपने गांवों के लिए लौटे हैं। इनमें से कुछ की ही जांच हो पाई। इससे लोगों में कोरोना संक्रमण के दोबारा फैलने का खतरा बढ़ गया है।
इसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में एक नोडल अधिकारी की तैनाती के साथ ग्राम निगरानी समिति को सक्रिय किया गया है। मगर गांवों तक अब भी जांच का दायरा नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन मुंबई से तीन और तीन दिन चार ट्रेनें आती हैं। इन ट्रेनों से तकरीबन एक से डेढ़ हजार लोग जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं। मुंबई से आने वाले लोगों की जांच की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने की है। मगर यहां हर दिन औसतन 130 लोगों की ही जांच तीनों ट्रेन में हो पाती है। ऐसे में शेष यात्री बिना जांच के ही चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि वहां लगाई गई टीम के पास ऐसा कुछ नहीं है कि वे सभी को रोक कर जांच कर सकें। ऐसे में जिसकी मर्जी हुई, जांच कराता है। जिसकी नहीं हुई, वह चला जाता है। इन स्थितियों के चलते हर दिन गांवों में सैकड़ों लोग मुंबई से पहुंच रहे हैं और वहां जांच की कोई व्यवस्था अभी नहीं कराई गई है।

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुशवाहा ने कहा कि यह सही है कि औसतन डेढ़ से दो हजार यात्री हर दिन यहां आते हैं, मगर जांच उस स्तर पर नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोग अपने-अपने गांव घर चले जाते हैं। गांव में भी यदि जांच की व्यवस्था बना दी जाए तो बेहतर परिणाम होगा और अधिक जांच होने से लोगों में कोरोना का खतरा नहीं होगा। ग्राम निगरानी समिति को और सक्रिय करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed