फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Even the police are unable to unravel the mystery of the file that has been missing for a month and a half.

Basti News: डेढ़ महीने से गायब पत्रावली की, पुलिस भी नहीं सुलझा पा रही गुत्थी

Tue, 13 Oct 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Even the police are unable to unravel the mystery of the file that has been missing for a month and a half.
बस्ती। बीएसए कार्यालय से गायब अनुदेशकों की नियुक्ति संबंधी पत्रावलियों का डेढ़ माह बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। पत्रावली कैसे गायब हुई यह सवाल पुलिस के लिए पहेली बन गई है। बीएसए कार्यालय का चक्कर लगाने व पूछताछ तक ही जांच सीमित है।
विज्ञापन

इसके आगे पुलिस के कदम नहीं बढ़ पा रहे हैं। पुलिस के शक की सुई नियुक्ति के समय तत्कालीन बाबू के ऊपर घूम-फिर कर आ रही है। किसी फर्जीवाड़े के लिए कहीं पत्रावलियों को गायब करने का तो खेल नहीं किया गया है, इसके सवाल पुलिस के मन में अब खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 से 2016 के बीच नियुक्त हुए अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति संबंधी फाइलें गायब होने के मामले में बीएसए की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज है। जांच आगे बढ़ाने के लिए विवेचक कई बार बीएसए कार्यालय गए, लेकिन पूछताछ के आगे पुलिस नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

579 अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति से संबंधित मूल पत्रावलियां गायब होने के मामले में पुलिस को अब तक अहम सुराग नहीं मिल सके हैं। गांधीनगर चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव बीएसए, पांच डीसी व कुछ बाबुओं के बयान दर्ज कर चुके हैं। फिर भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं।
विवेचक ने बताया कि अभी तक पत्रावलियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। उम्मीद है कि जल्द ही सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed