{"_id":"67eadfa8c07924588d0781bc","slug":"even-after-taking-the-money-the-deed-was-not-done-case-was-filed-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134306-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रुपये लेने के बाद भी नहीं किया बैनामा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रुपये लेने के बाद भी नहीं किया बैनामा, केस
Tue, 01 Apr 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश केस दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के बभनान नगर पंचायत के पटेल नगर निवासी नीलम भारती ने तहरीर दी है कि विपक्षी ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर उनसे पैसा लिया था। पैसा लेने के बाद न तो बैनामा किया और न ही पैसा वापस किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुबौलिया थानाक्षेत्र के प्रतापपुर निवासी सीताराम व रामबहाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने पर मारपीट
बस्ती। सोनहा पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने व मारपीट का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता युवती का आरोप है कि विपक्षी ने उनका फोटो सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जब पूछताछ की तो उन्हें व उनके पड़ोसी को अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी अजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई रामसुभाष को सौंपी है। संवाद
फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगी रकम, केस
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने फोटो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर पैसा मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। बदले में पैसा मांगा जा रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली निवासी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद