फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Evaluation of 8514 copies on the first day

पहले दिन 8514 कापियों का मूल्यांकन

Tue, 12 May 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of 8514 copies on the first day
जीआरएस इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन करते परीक्षक। - फोटो : BASTI
पहले दिन 8514 कापियों का मूल्यांकन
विज्ञापन

चार केंद्रों पर हो रही है इंटर व हाईस्कूल की कापियों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लॉकडाउन के बीच यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन विभिन्न विषयों की 8514 कापियों की जांच की गई।
इंटरमीडिएट के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तथा हाईस्कूूल के लिए जीआरएस इंटर कॉलेज और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन कार्य हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की हिंदी और अंग्रेजी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सामान्य हिंदी, संस्कृत और सैन्य विज्ञान की कापियां जांची गईं। हाईस्कूल की श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में संस्कृत, उर्दू और अंग्रेजी की और सक्सेरिया इंटर कॉलेज में हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और संगीत गायन की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। कापियों के मूल्यांकन के लिए केंद्र को पहले सैनिटाइज कराया गया। परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षकों ने मास्क, दस्ताना और सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करते हुए दो मीटर की दूरी पर बैठकर मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed