फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ethanol factory case: Police searching for the accused involved in the dispute.

एथेनॉल फैक्टरी मामला : विवाद के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 17 Jul 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ethanol factory case: Police searching for the accused involved in the dispute.
दसिया में निर्माणाधीन एथेनाल फैक्ट्री - फोटो : Archive
बस्ती। रुधौली क्षेत्र के दसिया गांव में निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्टरी को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। अब तक विरोध का शांतिपूर्वक जवाब दे रहा फैक्टरी प्रबंधन भी कानूनी कार्रवाई के रास्ते पर उतर आया है। पिछले दो-तीन दिनों में प्रबंधन की शिकायत पर 10 से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तहत बस्ती जिले में दो एथेनॉल इकाइयों की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। इनमें गोरखपुर के उद्यमी सुधीर जायसवाल और लालगंज के उद्यमी मनोज कुमार की परियोजनाएं शामिल हैं। बानपुर स्थित 60 केएल प्रतिदिन क्षमता वाली इकाई में हाल ही में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि दसिया में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इकाई के नवंबर तक तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन

निर्माण अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही दसिया परियोजना का विरोध तेज हो गया। कुछ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भूजल दोहन और प्रदूषण की आशंका जताते हुए फैक्टरी का विरोध शुरू किया। पिछले दो महीनों से प्रदर्शन के साथ सोशल मीडिया पर भी फैक्टरी बंद कराने की मांग उठाई जा रही है। 14 जुलाई को धरना-प्रदर्शन का एलान किया गया था लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते प्रदर्शन नहीं हो सका। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर विरोध जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच फैक्टरी मालिक सुधीर जायसवाल ने रुधौली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग फैक्टरी के संचालन में बाधा डाल रहे हैं, कर्मचारियों से अभद्रता कर रहे हैं और दबाव बनाकर धन उगाही का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 10 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले भी दो लोगों के खिलाफ प्रबंधन की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

नामजद हुए हैं यह लोग : फैक्टरी मालिक सुधीर जायसवाल की तहरीर पर सत्यराम चौधरी, फूलचंद चौधरी, राकेश चौधरी, आशाराम निवासीगण दसिया, राजेश यादव, रामनरायन यादव, हिमांशु सिंह राठौर, बबित सिंह राठौर निवासी उमरा खास, राजन पांडेय निवासी, मो. उमर निवासी मनिकौरा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसके पहले हर्रैया थाना क्षेत्र के बरह कुंवर गांव के संतोष वर्मा के खिलाफ भी फैक्टरी प्रबंधन की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed