फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Engineer will return to work today

आज से काम पर लौटेंगे अभियंता 

Tue, 22 Mar 2016 12:29 AM IST
basti
basti Updated Tue, 22 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Engineer will return to work today
बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय पर अधिशासी अभियंताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। गोरखपुर के अधिशासी अभियंता विद्युत अरुण कुमार श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला करने वाले विभाग के पांच अवर अभियंताओं के विरुद्ध विभागीय और प्रशासनिक कार्रवाई के लिए सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर बस्ती जोन से जुड़े सात अधिशासी और 18 सहायक अभियंताओं ने कार्य नहीं किया। 
विज्ञापन

कहा कि रिपोर्ट दर्ज  होने के बावजूद विभाग और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव विशाल वर्मा ने बताया कि सेंट्रल कमेटी के निर्णय पर कार्य बहिष्कार वापस ले लिया गया है। आज से अभियंता कार्य करेंगे।  

विज्ञापन

 

धरने में वक्ताओं ने कहा कि पांच मार्च 2016 को गोरखपुर  के एक्सईएन अरुण कुमार  श्रीवास्तव के साथ विभाग के कुछ अवर अभियंताओं ने  मारपीट और जानलेवा हमला किया। जिसे लेकर पांच नामजद जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मगर आज तक न तो दोषी अवर अभियंताओं के विरुद्घ विभागीय  कार्रवाई की गई और न प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई की। कार्रवाई  न होने से उत्तर  प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ से जुड़े सभी अभियंताओं में  नाराजगी है। कहा कि अगर 21 मार्च तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश में  कंपनी मुख्यालय, क्षेत्रीय परियोजना मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों पर  विरोध स्वरूप सभाएं की जाएंगी और इसी दिन निर्णायक लड़ाई की  घोषणा होगी।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव विशाल वर्मा और संचालन अमित कुमार ने किया। इस मौके पर रितेश कुमार कौशल, एक्सईएन जीएन मिश्र,  बीएल सिंह, अमर सिंह, एके  सिंह, वीके मिश्र,  एके चौधरी, एई दीपक सिंह, मोहित कुमार, शिवेंद्र  प्रताप सिंह, मनोज कुमार  यादव, अजय मौर्य, परवेज अख्तर, अरविंद सिंह,  प्रवीन कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed