फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now engineering college will have to wait

Basti News: ... तो अभी इंजीनियरिंग कॉलेज का करना होगा इंतजार, सात साल से काम पड़ा है अधूरा

Thu, 16 Mar 2023 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Thu, 16 Mar 2023 05:05 PM IST
सार

विभागीय अभियंताओं ने काम भी पूरे जोश से शुरू किया, लेकिन इसी बीच सूबे में दूसरी सरकार का गठन हो गया। इसके बाद से ही शासन व रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के सहयोग से पूरी होने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना की उपेक्षा भी शुरू हो गई। धीरे-धीरे भुगतान होता रहा और निर्माण कार्य भी उसी गति से चलता रहा।

विज्ञापन
Now engineering college will have to wait
निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज।

विस्तार

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में करीब सात साल से इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण हो रहा है। इस सत्र में इसके संचालन की उम्मीद थी, मगर इसके पूरा होने के लिए करीब छह करोड़ रुपये की जरूरत अब तक शासन स्तर से पूरी नहीं हो सकी है। नतीजतन अभी जिले को इंजीनियरिंग कॉलेज लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


वर्ष 2016 से निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज धन न मिलने से अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि अब तक 37 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, और 15 फीसदी कार्य पूरा करने के लिए तकरीबन छह करोड़ रुपये की और जरूरत है। 16 मई 2016 को इसकी नींव पड़ी। 43.76 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस कॉलेज के संपूर्ण निर्माण का जिम्मा सी एंड डीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विस) को दिया गया था।
विज्ञापन


विभागीय अभियंताओं ने काम भी पूरे जोश से शुरू किया, लेकिन इसी बीच सूबे में दूसरी सरकार का गठन हो गया। इसके बाद से ही शासन व रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के सहयोग से पूरी होने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना की उपेक्षा भी शुरू हो गई। धीरे-धीरे भुगतान होता रहा और निर्माण कार्य भी उसी गति से चलता रहा। अब तक कई किश्तों में 37.09 करोड़ रुपये ही मिल सके। लिहाजा तकरीबन 85 फीसदी काम तो पूरा हो गया, लेकिन अन्य निर्माण न पूरे हो पाने के कारण युवाओं को इंजीनियर बनाने का सरकार का सपना अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य भवन का पांच फीसदी, टाइप वन आवास का 15 प्रतिशत, गर्ल्स हॉस्टल का 15 फीसदी, चहारदीवारी का 10 प्रतिशत, ट्यूबवेल और वाटर हेड टैंक का 15 फीसदी व टाइप एक, दो व तीन के आवासों का निर्माण बाकी रह गया है। -जयप्रकाश यादव, साइट इंजीनियर, सी एंड डीएस।


मुख्य भवन व अन्य संसाधनों को तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि नए सत्र से पठन-पाठन शुरू कर दिया जाए। शासन से 6.34 करोड़ रुपये जारी होने हैं। धन के लिए पत्र भेजा गया है। जैसे ही धन उपलब्ध हो जाएगा, इंजीनियरिंग कॉलेज तैयार कर दिया जाएगा। -विवेक कुमार, परियोजना प्रबंधक, सी एंड डीएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed