{"_id":"6922204978ca72c504067fbb","slug":"encroachment-at-the-hospital-intersection-has-increased-the-difficulties-of-pedestrians-basti-news-c-207-1-bst1006-148217-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अस्पताल चौराहे पर अतिक्रमण ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अस्पताल चौराहे पर अतिक्रमण ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किल
Sun, 23 Nov 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौराहे पर लगा जाम। संवाद
पुरानी बस्ती। जिला अस्पताल चौराहे पर जाम की समस्या आम होती जा रही है। पटरियों पर अतिक्रमण से रोजाना एक-दो बार नहीं, बल्कि कई-कई बार जाम लगता है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। समस्या से निजात दिलाने की जगह एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपने में विभाग मशगूल है।
जिला अस्पताल चौराहे से दक्षिण दरवाजा व रेलवे स्टेशन की तरफ जाने का रास्ता है, मगर चाहे दक्षिण दरवाजा जाने वाला मार्ग हो या बस स्टेशन की तरफ सभी मार्गों पर अतिक्रमण का बोलबाला है। स्थिति यह है कि सड़क किनारे बनी नगर निकाय की नालियों तक दुकानदार कब्जा किए हैं। ऐसे में फुटपाथ जैसी कोई जगह बची ही नहीं है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े निजी अस्पताल और जांच केंद्र संचालित होते हैं, मगर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में मरीज व तीमारदारों के वाहन पटरियों पर पार्क रहते हैं
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन का कहना है कि अस्पताल चौराहे पर जाम की समस्या को लेकर नगर पालिका ने कोई ऐसी रूपरेखा ही नहीं बनाई जिसे प्रभावी कर समस्या का समाधान हो सके। व्यापारी राजेश कसौधन का कहना है कि जिला अस्पताल चौराहे का जाम इस कदर दिन व दिन बढ़ रहा कि एंबुलेंस भी फंसे दिख जाते हैं, जबकि अस्पताल में एंबुलेंस आने- जाने में असुविधा न हो यह ध्यान रखना अस्पताल प्रशासन का भी दायित्व है।