{"_id":"683f57492c3f6d59c30b8a51","slug":"encircled-the-power-substation-along-with-the-chairman-basti-news-c-207-1-bst1004-137651-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चेयरमैन के साथ विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चेयरमैन के साथ विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव
Wed, 04 Jun 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। बिजली कटौती से तंग आकर कप्तानगंज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी ने बिजली उपभोक्ताओं के साथ मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। चेयरमैन ने कहा कि नगर पंचायत के टिनिच रोड पर सोमवार की रात केबल गर्म होकर जल गया और सप्लाई बाधित हो गई। लोगों को उमस भरी गर्मी में जागकर रात बितानी पड़ी।
मंगलवार को लाइनमैन ने दूसरा केबल लगाया तो वह भी गर्म होकर जल गया। आक्रोशित उपभोक्ता नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी के साथ विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। जेई से समस्या का समाधान करने की मांग की। एसडीओ से मोबाइल पर बात करके केबल बदलवाने की मांग की। एसडीओ ने बुधवार को अधिक क्षमता का केबल लगाने का भरोसा दिया। जेई राजित राम ने बताया विभागीय केबल की डिमांड की गई है। मौके पर मनोज उपाध्याय, शिवम कसौधन, संदीप कसौधन, ऋषि सोनी, श्रीचंद कसौधन, द्वारिका कसौधन,सचिन, अंगद, राकेश चौधरी हृदय राम यादव आदि उपस्थित रहे।