{"_id":"57c318f64f1c1baf1cd5026e","slug":"encephalitis-panacea-in-homeopathy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस में होम्योपैथ रामबाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस में होम्योपैथ रामबाण
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
गायघाट क्षेत्र में होम्योपैथिक मेंडिकल एसोसिएशन ने राज्यमंत्री राम करन आर्य को ज्ञापन दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसेफेलाइटिस यानी दिमागी बुखार की रोकथाम में होम्योपैथिक औषधि बेलाडोना बेहद कारगर है। फिर भी एलोपैथ चिकित्सा को बढ़ाव दिया जा रहा है। रविवार को होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दीपक सिंह की अगुवाई में आबकारी एवं खेलकूद राज्यमंत्री रामकरन आर्य को ज्ञापन दिया गया। जिले में इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए होम्योपैथिक कंट्रोल रूम स्थापित करने की मांग की गई।
होम्योपैथिक चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश सरकार इंसेफेलाइटिस (जेई) को रोकने में सिर्फ एलोपैथी का सहारा ले रही है। जबकि होम्योपैथ में इस रोग से बचाव व उपचार बहुत ही कम रकम में संभव है। देश के 60 जिले इस महामारी की चपेट में हैं जिसमें से सर्वाधिक उत्तरप्रदेश में हैं। पूर्वांचल के गोरखपुर और बस्ती मंडल में सैकड़ों बच्चों की जान भी जा चुकी है। मंत्री को वह शोध पत्र भी सौंपा गया जो वर्ष 2007 में भारत सरकार के सहयोग से आयुष विभाग ने जेई से पीड़ित मरीजों पर किया था। वर्ष 2014 में बस्ती के तत्कालीन डीएम को संगठन ने ज्ञापन दिया था। डॉ. दीपक सिंह का कहना है की यदि सरकार दो वर्ष पूर्व ही सुझावों पर अमल करती और होम्योपैथी औषधि का सहारा ली होती तो बीमारी भयावह नहीं होती। रामकरन आर्य ने प्रतिनिधि मंडल से ी अखिलेश यादव से बात करवाने का आश्वासन दिया।