फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Encephalitis panacea in homeopathy

इंसेफेलाइटिस में होम्योपैथ रामबाण

Sun, 28 Aug 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 28 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Encephalitis panacea in homeopathy
गायघाट क्षेत्र में होम्योपैथिक मेंडिकल एसोसिएशन ने राज्यमंत्री राम करन आर्य को ज्ञापन दिया।
इंसेफेलाइटिस यानी दिमागी बुखार की रोकथाम में होम्योपैथिक औषधि बेलाडोना बेहद कारगर है। फिर भी एलोपैथ चिकित्सा को बढ़ाव दिया जा रहा है। रविवार को होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दीपक सिंह की अगुवाई में आबकारी एवं खेलकूद राज्यमंत्री रामकरन आर्य को ज्ञापन दिया गया। जिले में इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए होम्योपैथिक कंट्रोल रूम स्थापित करने की मांग की गई।
विज्ञापन


होम्योपैथिक चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश सरकार  इंसेफेलाइटिस (जेई) को रोकने में सिर्फ एलोपैथी का सहारा ले रही है। जबकि होम्योपैथ में इस रोग से बचाव व उपचार बहुत ही कम रकम में संभव है। देश के 60 जिले इस महामारी की चपेट में हैं जिसमें से सर्वाधिक उत्तरप्रदेश में हैं। पूर्वांचल के गोरखपुर और बस्ती मंडल में सैकड़ों बच्चों की जान भी जा चुकी है। मंत्री को वह शोध पत्र भी सौंपा गया जो वर्ष 2007 में भारत सरकार के सहयोग से आयुष विभाग ने जेई से पीड़ित  मरीजों पर किया था। वर्ष 2014 में बस्ती के तत्कालीन डीएम को संगठन ने ज्ञापन दिया था। डॉ. दीपक सिंह का कहना है की यदि सरकार दो वर्ष पूर्व ही सुझावों पर अमल करती और होम्योपैथी औषधि का सहारा ली होती तो बीमारी भयावह नहीं होती। रामकरन आर्य ने प्रतिनिधि मंडल से ी अखिलेश यादव से बात करवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed