{"_id":"68b9fe6b2ed5a29ba70e3504","slug":"employment-servants-sit-on-indefinite-strike-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143230-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेमियादी धरने पर बैठे रोजगार सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेमियादी धरने पर बैठे रोजगार सेवक
Fri, 05 Sep 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
साऊंघाट ब्लॉक पर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक- संवाद
मानिकचन्द। आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए साऊंघाट ब्लाॅक सभागार में रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष श्यामकरन यादव के नेतृत्व में जुटे रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष केशव यादव ने कहा कि तीन से चार माह का मानदेय बकाया है। मनरेगा योजना के अतिरिक्त मिशन अंत्योदय, पंचायत चुनाव, डिजिटल कार्य सर्वे सहित पारिश्रमिक नहीं मिला है। इससे रोजगार सेवकों में रोष है और हम लोग भुखमरी के शिकार हैं।
रोजगार सेवक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित किशोर ने बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव को आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया। गुणवत्ता युक्त एंड्रॉयड फोन के साथ सर्वे खत्म होने तक डाटा पैक और पूर्व में किए गए एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे के भुगतान की मांग की। कहा कि हमें आकस्मिक दुर्घटना बीमा का लाभ भी नहीं मिलता है। कोई अनहोनी होने पर हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएगा। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इनकी मांगों को जिले के उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
इस दौरान ज्योति गिरि, अर्चना मौर्या, ऋतुराज चौधरी, सोनमती चौधरी, शिवेंद्र कुमार, सुमन लता, सतीश चंद्र अर्चना मौर्या आदि मौजूद रहे।