फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Employment has become a problem for many people, they are helping them cross the bridge by becoming their career.

Basti News: आम लोगों की मुसीबत बन गया कइयों का रोजगार, कैरियर बनकर करा रहे पुल पार

Wed, 26 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Employment has become a problem for many people, they are helping them cross the bridge by becoming their career.
मोटरसाइकिल से पुल पार कराने के लिए यात्री बैठा रहे कैरियर।
बस्ती। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित टांडा पुल का मरम्मत कार्य रोजगार का अवसर लेकर आया है। पुल पर चार पहिया, तीन पहिया वाहनों का आवागमन बंद हुआ तो स्थानीय लोगों ने इसमें कमाई का अवसर ढूंढ़ लिया। पुल के दोनों क्षोर पर चार पहिया वाहनों से पहुंचने वाले यात्रियों को मोटरसाइकिल से उन्हें पुल पार कराया जा रहा है। इसके बदले प्रति यात्री 20 से 30 रुपये किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बस्ती और आंबेडकरनगर दोनों जनपद के सीमा पर स्थित इस पुल के मरम्मत कार्य चल रहा है। पुल पर मोटरसाइकिल निकलने भर की गुंजाइश है। बस्ती और आंबेडकरनगर जिले के आसपास के रहने वाले युवा मोटरसाइकिल से कैरियर का काम करना शुरू कर दिए हैं। आंबेडकरनगर जिले के टांडा सीमा पर जैसे ही चार पहिया वाहन से लोग उतर रहे हैं उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर पुल पार कराकर बस्ती सीमा पर लाकर छोड़ा जा रहा है। इधर से फिर टांडा (आंबेडकरनगर) के यात्रियों को पुल पार करा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

20 से 25 लोग रोजाना इस रोजगार से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि लगभग सवा दो किमी (2200 मीटर) लंबा पुल पार कराने में अच्छी कमाई हो जा रही है। 100 रुपये पेट्रोल की लागत में 25 चक्कर लगा रहे हैं। इतने में 500 से 750 रुपये तक कमाई हो जा रही है। लगेज के साथ पुल पार कराने पर उसने 50 रुपये लिए। कुछ अनजान यात्री मिल गए तो बख्शीश में 50-100 रुपये तक मिल जा रहा है। दिल्ली से बस्ती पहुंचे यात्री सार्थक ने बताया कि अयोध्या से बस्ती हाईवे बंद होने की वजह से एसी कोच बस ने टांडा पुल पर लाकर छोड़ दिया, साथ लगेज भी था। एक मोटरसाइकिल सवार कैरियर ने पुल पार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed