{"_id":"6467cda363dd2ceb100c3a47","slug":"employment-fair-will-be-held-on-23rd-at-roadways-tirahe-basti-news-c-7-1-173811-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोडवेज तिराहे पर 23 को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोडवेज तिराहे पर 23 को लगेगा रोजगार मेला
Sat, 20 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 20 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय, एमसीसी, कौशल विकास मिशन एवं बीसीसी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 23 मई को रोडवेज तिराहा स्थित मैरिज हाल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि मेले में गुजरात की रिलाइबिल फर्स्ट एडकान प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई एवं डिप्लोमाधारक 18 से 23 वर्ष तक के युवाओं का मशीन आपरेटर के पद पर चयन किया जाएगा। जबकि 22 से 45 आयु वर्ग के लोगों का चयन एरिया आफिसर के पदों पर लखनऊ की ब्राइट फ्यूचर कंपनी की ओर से किया जाएगा। पुणे की कंपनी मेटासेंट्रिक इंफोटेक लिमिटेड 18 से 35 आयु वर्ग के डिप्लोमा, हाईस्कूल, इंटर एवं आटीआईआई योग्यताधारियों का चयन आपरेटर, मैकेनिकल, हेल्पर आदि पदों पर किया जाएगा। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की ओर से 18 से 40 आयु वर्ग के लोगों का मशीन एडवाइजर कमीशन बेस पदों पर चयन किया जाएगा। रीवा टेक्सटाइल कंपनी भी मेले में हिस्सा लेगी।
संवाद
विज्ञापन
संवाद