फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   employees strike begins

कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल बजाया

Wed, 23 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वेतन विसंगति और केंद्रीय कर्मचारियों की भांति भत्ते की मांग को
विज्ञापन
लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया। दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को कर्मचारी नेताओं ने कई विभागाें में तालाबंदी कराई।

इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित सभा में अपने हक के लिए आवाज बुलंद की। कहा कि इस बार बिना ठोस परिणाम के कर्मचारी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की वेतन विसंगति सहित कई मांगों पर सहमति बनने के बाद भी सरकार ने राजाज्ञा जारी नहीं किया। इसके चलते मजबूर होकर कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामआधार पाल और जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर कर केंद्रीय कर्मचारियों के समान भत्ते दे नहीं तो 23 फरवरी से पूरे प्रदेश के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष डॉ जमाल अहमद ने कहा कि कर्मचारियों को एकजुटता के साथ अपनी मांगाें को पूरा कराने तक अडिग रहना होगा। इस बार आरपार की लड़ाई के लिए सभी को तैयार रहना होगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सचिव एपी सिंह, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के संरक्षक अशोक मिश्रा, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बिना ठोस परिणाम के इस बार आंदोलन से पीछे नहीं हटना है।

अंत में बुधवार को 11 बजे डीएम कार्यालय पर उपस्थित होकर आंदोलन को धार देने की अपील की गई। राजकीय नर्सेज संघ के अध्यक्ष एचके पांडेय, चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष  राजेश यादव, सिंचाई संघ के अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, आईटीआई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमारमण त्रिपाठी, ग्राम्य विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोज यादव, ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल संघ के मंत्री संतकुमार नंदन, प्रमोद शुक्ला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर विमल कुमार आनंद, जलालुद्दीन कुरैशी, प्रेमशंकर लाल, रणंजय सिंह, परमात्मा प्रसाद, रामसहाय यादव, सुग्रीव भारती, रियाजत अली, डीएस कुशवाहा, सूर्यनरायन सिंह, जेपी कश्यप, सोमईराम, संतोष कुमार राव, प्रभुनाथ चतुर्वेदी, श्याम बिहारी चौधरी, आरपी सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों ने हड़ताल की
कप्तानगंज। सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों के खिलाफ कप्तानगंज ब्लॉक में कर्मचारियों ने हड़ताल कर कामकाज ठप कर दिया और परिसर में धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला ने कहा कि सरकार राज्य कर्मचारियों का शोषण कर रही है। दिन रात काम करने के बाद भी वेतन देने में हीलाहवाली कर रही है। जब तक सरकार वेतन विसंगतियों को दूर नहीं करती, संघर्ष जारी रहेगस।

इस मौके पर गोविंद माधव त्रिपाठी, सुरेश धर दुबे, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, फिरोज खान, शेषराम दिवाकर, राम नेवास, शीतला प्रसाद यादव, पुष्पा श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र पांडेय, नंद कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार, आनंद यादव, राजेश कुमार, मंगल प्रसाद, सुनील कुमार, इंद्रजीत शर्मा, जयराम, ओम प्रकाश, सुजीत कुमार, दोस्त मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed