फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Emphasis was laid on empowering the girl students of GGIC.

Basti News: जीजीआईसी की छात्राओं को सबला बनाने पर दिया जोर

Tue, 23 Sep 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was laid on empowering the girl students of GGIC.
जीजीआईसी की छात्राओं ने मिशन श​क्ति के तहत आयोजित किया कार्यक्रम- विज्ञ​प्ति
बस्ती। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूष त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चौधरी और प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा. शालिनी सिंह की उपस्थिति में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी परेशानी में तुरंत हेल्पलाइन का उपयोग करें। छात्राओं ने अपने सवाल पूछकर विभिन्न परिस्थितियों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों को समझा। महिला सशक्तिकरण तथा सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ने छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1076, 112, 1098, 181, 108, 102 और 1930 के उपयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन

छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया और मानव श्रृंखला बनाकर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश भी प्रसारित किया। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत सोमवार को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह ने टीम के साथ राम बाग स्थित बालिका विद्यालय का भ्रमण किया। छात्राओं को सुरक्षा के विभिन्न आयामों से अवगत कराया।
नगर बाजार के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाटक के जरिए स्वावलंबन पर जोर दिया गया। छात्राओं ने बाल अधिकारों से जुड़े नारे लगाए। छात्राओं ने नाटक का मंचन कर कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा पर कटाक्ष किया।

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

बस्ती। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह ने टीम के साथ राम बाग स्थित बालिका विद्यालय का भ्रमण किया। छात्राओं को सुरक्षा के विभिन्न आयामों से अवगत कराया। महिला हेल्पलाइन सहित महत्वपूर्ण नंबरों- 1090, 112, 1098, 1076, 1930, 108 की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड और साइबर क्राइम के खतरों के बारे में विस्तार से बताया। गुड टच-बैड टच की समझ, मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाओं का परिचय और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई गई। छात्राओं से अपील की गई कि वे किसी भी अपराध या शोषण के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएं और समाज को भी जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed