{"_id":"64692d4ae3e96a1ec0095471","slug":"emphasis-on-taking-the-achievements-of-modi-government-to-the-people-basti-news-c-7-1-175079-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर
Sun, 21 May 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते राज्य सभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल
बस्ती। भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिला कार्यसमिति एवं महासंपर्क अभियान की बैठक में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा केरल, लक्षद्वीप के प्रभारी/राज्य सभा सांसद डा. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां जन-जन के बीच पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित हो। पहली बार केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बिना भेदभाव के और बिना किसी बिचौलिए के आमजन तक पहुंच रही है। हमारी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को साकार कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता को अति आत्मविश्वास में रहने की जरूरत नहीं है। पूर्व में हम बस्ती जनपद के चार विधानसभा सीट हार चुके हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पालिका सहित चार नगर पंचायतों में हमें हार मिली है। इस पर हमें चिंतन करने की जरूरत है। हमें व्यक्ति सापेक्ष के बजाय संगठन सापेक्ष कार्य करने की जरूरत है। आगामी लोकसभा चुनाव हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है। लोकसभा चुनाव 2024 के युद्ध की शुरुआत आज से हो चुकी है। इसमें आसानी से जीत हासिल करने के लिए हमें अपनी सेना को प्रशिक्षित करना होगा। तभी प्रचंड बहुमत की जीत संभव है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सभी विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि आगामी कार्यक्रम लोकसभा व विधानसभा स्तर तक होना है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने की और संचालन जिला महामंत्री रामचरण चौधरी ने किया। हर्रैया विधायक अजय सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, दयाशंकर मिश्र, प्रेम सागर तिवारी, पवन कसौधन, दिपांशु विक्रम सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, गणेश नारायण मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।