{"_id":"6b05fd1c8850f2b5b207eaf8","slug":"emphasis-on-making-the-voter-enrollment-campaign-effective-down-to-the-booth-level-basti-news-c-207-1-bst1005-172609-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदाता जोड़ो अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदाता जोड़ो अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर जोर
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में 16 दिसंबर तक चलने वाले मतदाता जोड़ो अभियान को बूथ स्तर तक
प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए उनका फॉर्म-6 भरवाया जाए। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे पात्र लोगों को चिह्नित कर उन्हें अभियान की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की भूमिका रेखांकित की। दायित्वों का निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन की नसीहत दी।
प्रभारी मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग की अपील की। बैठक में संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय, बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा की मौजूदगी में हुई बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया। हर्रैया विधायक अजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामानंद नन्हे, विधानसभा प्रभारी रामललित चौधरी, राकेश मिश्र, प्रत्युष विक्रम सिंह, वीरेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।