फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Emphasis on maintaining robust law and order.

Basti News: कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने पर जोर

Sat, 10 Oct 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on maintaining robust law and order.
बस्ती। नवागत एसपी ओमवीर सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। समस्त शाखा कार्यालयों में भ्रमण कर जायजा लिया। मातहतों को कार्यालय की सफाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रावलियों को सुरक्षित रखने के साथ ही किसी भी पटल पर कोई पत्रावली लंबित न रखने की हिदायत दी। कहा कि आईजीआरएस से संबंधित मामलों के निस्तारण में सतर्कता बरती जाए। फरियादी के संतुष्ट होने पर प्रकरण निस्तारित दर्शाया जाए।परिसर के भ्रमण के बाद वह पुलिस लाइन पहुंचे, जहां मातहत अफसरों का औपचारिक परिचय लेने के बाद बैठक ली। इसमें सभी शाखा के प्रमुख, सीओ और थानेदार मौजूद रहे। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में कोई कसर न छोड़ी जाए। थानेदार और सीओ क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। पुलिस गांव-गांव अपने गुप्तचर भी सक्रिय करें। आम फरियादियों से पुलिस कर्मी सलीके से पेश आएं।
विज्ञापन

बेहतर कानून व्यवस्था ही प्राथमिकता: एसपी
एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था ही उनकी पहली प्राथमिकता है। आमजन में पुलिस की छवि बेहतर होनी चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता और संवेदनशीलता से कार्य करना होगा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। थाना स्तर पर पुलिसिंग को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed