फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Emphasis on maintaining a cordial atmosphere

Basti News: सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने पर जोर

Sun, 24 Aug 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on maintaining a cordial atmosphere
बस्ती। जिला एकीकरण समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने की। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता, आमजन में लोकतंत्र की भावना विकसित करने, साम्प्रदायिक एकता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने पर विशेष जोर दिया। कहा कि जनपद में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने का कर्तव्य समिति के प्रत्येक सदस्य का है। वह क्षेत्र में अपने- अपने दायित्वों का निवर्हन करें। कहा कि अंतरजातीय/ अंतरधार्मिक विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कृत किए गए नागरिकों को आंमत्रित कर सम्मानित किया जाए। जिला एकीकरण समिति की बैठक समय से हो और पूर्व में ही इसकी सूचना सदस्यों तक पहुंचाई जाए। ताकि सभी लोगों की सहभागिता हो सकें। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, कप्तानगंज से गुलाब चंद्र सोनकर, महादेवा से फूलचंद्र श्रीवास्तव, सरदार जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed