फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Embarrassed by the incident of Azamgarh, workers stalled work

आजमगढ़ की घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने काम ठप किया

Fri, 06 Apr 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 06 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Embarrassed by the incident of Azamgarh, workers stalled work
आजमगढ़ में मारपीट की घटना पर विकास भवन में कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। आजमगढ़ के एडीएम द्वारा 29 मार्च को मोहम्मदपुर में तैनात बीडीओ को थप्पड़ मारने तथा उनके साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को विकास भवन सहित जिले के सभी ब्लॉकों में कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों-अधिकारियों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार तक दोषी अधिकारी को निलंबित कर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो कार्य बहिष्कार कर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन

प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के आह्वान पर कार्य बहिष्कार करते हुए कर्मचारी विकास भवन कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद विकास भवन संगठन के अध्यक्ष हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में कर्मियों व अधिकारियों ने सभा की। कार्य बहिष्कार का ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति, ग्राम विकास मिनस्ट्रीरियल एसोसिएशन, विकास भवन कर्मचारी संघ, रोजगार सेवक संघ, सफाई कर्मचारी संघ आदि ने समर्थन किया। इस दौरान मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त, डीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, पीडी आरपी सिंह, राकेश पांडेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तौलू प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, अरुणेश पाल, जितेंद्र अरोरा सहित तमाम कर्मचारी नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

साऊंघाट प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लॉंक कार्यालय पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इनमें संयुक्त बीडीओ अरविंद कुमार श्रीवास्तव, गुलाबचंद, सुनील शर्मा, प्रमीला श्रीवास्तव, मो. राशिद, रामबहादुर, सतीश कुमार, तुलसीराम, चंदू, गुफरान अहमद, दिलीप कुमार और अशोक गौतम आदि ग्राम सचिव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक के कर्मचारियों ने तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शनकारी दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस मौके पर बजरंग बाण चौधरी, मदनगोपाल पांडेय, शेषराम दिवाकर, दिनेश शुक्ला, वीके पांडेय, राजेश सिंह, अनिल सिंह, विजय दूबे, संदीप चौधरी, वीरेंद्र और मो. अनीस आदि मौजूद थे। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार यहां बीडीओ विमला चौधरी, एडीओ पंचायत परमात्मा प्रसाद, विजय रंजन, सोमनाथ, दुर्गा प्रसाद, वाल्मीकि और रंजीत वर्मा आदि ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed