{"_id":"5f7b5e998ebc3e5be028bebd","slug":"electricity-workers-stalled-whilsitting-basti-news-gkp368217269","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे विद्युत निगम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे विद्युत निगम कर्मी
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते विद्युत कर्मचारी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे विद्युत निगम कर्मी
बस्ती। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को विद्युत निगम के अभियंता व कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे। अध्यक्षता आरबी कटियार व संचालन संजय मिश्रा ने किया। अभियंता संघ के वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बलवीर यादव ने कहा कि निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने तक विरोध जारी रहेगा।
समिति के संयोजक कुर्बान अली ने कहा कि हक की लड़ाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा। गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि निजीकरण कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। राम इकबाल ने कहा कि सरकार यह नहीं बता रही है कि निजीकरण से किसका लाभ होगा। चंद बिजनेसमैन को लाभ देने के लिए सरकार उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ रही है। मनोज कुमार यादव ने कहा कि निजीकरण पूंजीवाद को बढ़ावा देगा। संतोष कुमार, अरुण कुमार उपाध्याय, आशुतोष लाहिड़ी, अली अहमद, प्रियंका शाह आदि ने धरने को संबोधित किया। विरोध स्थल पर करीब 310 कर्मचारी उपस्थित हुए। इस मौके पर आनंद गौतम, हेमंत कुुमार सिंह, अभिषेक कुमार, अभिषेक चंद्र ओझा, छोटलाल, जितेंद्र मौर्या, अमित कुमार, राघवेंद्र द्विवेदी, अली अहमद, विजय कुमार, मानस भल्ला, प्रवीन कुुमार आदि मौजूद रहे।
पुरानी बस्ती उपकेंद्र के तीन फीडर फुंके
विद्युत वितरण खंड प्रथम के तहत आने वाले 33/11 केवी उपकेंद्र के तीन फीडर दिन में 2:30 बजे जल गए। इसमें उपकेंद्र फीडर सहित हथियागढ़ व दक्षिण दरवाजा फीडर शामिल हैं। अमहट उपकेंद्र के तहत आने वाला जलकल फीडर भी शाम 6:30 बजे तक ब्रेकडाउन में रहा। शहर के महरीपुर में 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया।
विज्ञापन
आईटीआई उत्तीर्णों की ली जा सकती है मदद
बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बहाल रखने के लिए प्रशासन आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों की मदद ले सकता है। एडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि आईटीआई प्रबंधन से 97 उत्तीर्ण छात्र मांगे गए हैं। इन्हें विद्युत निगम में सेवा प्रदाता कंपनी एलएंडटी से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रिजर्व रखा जाएगा।
डीएम कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम
कार्य बहिष्कार और धरने के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम कार्यालय में आपूर्ति संबंधी शिकायतों को दर्ज करने और निस्तारित करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसकी कमान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी के हाथों में है। उपभोक्ता 05542-245262 या 05542-245725 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराने के लिए सुबह छह से अपराह्न दो बजे तक दुर्गा प्रसाद यादव मोबाइल फोन 9628123641, गौरव कुमार 7905316060 व कन्हैया चौधरी मोबाइल फोन 9532068365, अपराह्न दो े से रात्रि दस बजे तक यशोदा नंदन के मोबाइल फोन 9936450362, गंगाराम 8795567182 व विष्णु कुशवाहा 9648755599 एवं रात्रि दस से सुबह छह बजे तक मोहित यादव के 8218292144, हरिशंकर के 9935794898 व मुरली मनोहर के 8874721436 पर संपर्क किया जा सकता हैं। उपभोक्ता कंट्रोल रूम की लैंड लाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं। शाम छह बजे तक कंट्रोल रूम में छह शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट
बस्ती। विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद प्रशासन ने ग्रामीण उपकेंद्रों पर पुलिस के साथ लेखपाल तैनात किए हैं। बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी संविदा लाइनमैनों के साथ लेखपालों पर होगी। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज उपकेंद्र पर कार्य बहिष्कार को कोई असर नहीं पड़ा। रविवार देर रात से ही पुलिस प्रशासन ने उपकेंद्र पर कब्जा कर लिया। प्रशिक्षु एसडीएम व प्रभारी बीडीओ विनय कुमार सिंह, एसओ विकास यादव, सेक्टर प्रभारी डॉ. अनिल कुमार राय ने उपकेंद्र का निरीक्षण कर बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी विद्युत उपकेंद्र पर लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव व पुलिस तैनात रही। लेखपाल ने बताया कि उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मियों से आपूर्ति देने का काम लिया जा रहा है। प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा में उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, आरक्षी प्रमोद यादव, हेमन्त पासवान व राम निहोर यादव मौजूद रहे। चकबंदी अधिकारी पवन कुमार सिंह बतौर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट पीवी श्रीवास्तव के साथ राजस्व निरीक्षक दीनदयाल, एसआई अमरेंद्र मणि, सिपाही वंशराज को तैनात किया गया है। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार उपकेंद्र पर राजस्व कर्मी और पुलिस लगाई गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रभारी एसडीएम एनके कलाल, तहसीलदार केएन तिवारी उपकेंद्र का निरीक्षण कर आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया। मौके पर सत्य प्रकाश, फूलराम यादव, छोटेलाल, महेश, मणींद्र, रमेश, गंगाराम, केशव, जगदंबा, अरुण प्रकाश, रहमत अली, तारिफ, शिवानंद आदि मौजूद रहे। महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार बजहा उपकेंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में डॉ. आरपी सचान मय पुलिस बल मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार देईसांड़ उपकेंद्र से पूरे दिन आपूर्ति सुचारु रूप से चलती रही।
विक्रमजोत में 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब
विक्रमजोत। कस्बे में स्थित 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर रविवार की शाम को खराब हो गया जिससे कस्बे के अलावा कवलपुर, शंकरपुर के दो सौ उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न मिलने से बैंक, मोबाइल टावर, अस्पताल व कुटीर उद्योगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने धरने दया। एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।