फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity supply was disrupted for seven and a half hours due to broken wire.

Basti News: तार टूटने से साढ़े सात घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sun, 15 Dec 2024 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for seven and a half hours due to broken wire.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर। बभनान पावर हाऊस के बेनीपुर गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे 33 केवीए लाइन के जर्जर तार के टूट जाने से बिजली आपूर्ति करीब 7:30 घंटे ठप रही। इससे चार फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 11 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। हर्रैया से बभनान पावर हाऊस को 33 केवी की मुख्य आपूर्ति मिलती है, जहां से गौर, शृंगीनारी, पैकोलिया और बभनान नगर पंचायत को बिजली आपूर्ति होती है। बेनीपुर गांव के पास मुख्य आपूर्ति का जर्जर तार टूट जाने से दिन में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बिजली न आने से उपभोक्ताओं की दिनचर्या बिगड़ गई और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली को ठीक कराने के लिए पूरे दिन बभनान पावर हाऊस के लाइनमैन रामकिशन यादव, डब्लू सिंह, आशीष, विकास, राजेश गिरिजा प्रसाद आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम 3:50 बजे तार को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराया।
विज्ञापन

ɟ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed