फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity of 22 villages was cut off citing overload

Basti News: ओवरलोड बताकर काट दी 22 गांवों की बिजली

Sun, 18 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 22 villages was cut off citing overload
भानपुर। तहसील क्षेत्र के असनहरा सब स्टेशन से जुडे 22 गांवों की बिजली आपूर्ति ओवरलोड दिखाकर शुक्रवार को दिन में 11 बजे रोक दी गई। भीषण गर्मी में बत्ती गुल होते ही लोग परेशान हो गए। बच्चे-बूढ़े भी बिलबिला उठे। रात में भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीणों ने जब स्थानीय जेई और लाइन मैन से संपर्क करना चाहा। उनके फोन बंद मिले। ग्रामीण रात में ही सब स्टेशन पहुंचे और उच्चाधिकारियों से शिकायत की। एडीएम के निर्देश पर देर रात करीब साढ़े 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

असनहरा सब स्टेशन से क्षेत्र के गांव कटरियानानकार, कोहडा, तुसायल, पिपरहिया, उमरभरिया, अहिरौली, परसाकुतुब, सकतपुर, इब्राहिमचक शेखापुर सहित 22 गांव जुड़े हैं। शनिवार को ग्रामीण विष्णु प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान आफताब आलम, प्रधान प्रतिनिधि कटरिया मानकार दिनेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि तुसायल तबारक हुसैन, परमेश्वर धर दूबे, राधेश्याम, रामूतिवारी, शैलेंद्र सिंह, लवकुश गुप्ता के नेतृत्व में समाधान दिवस में एडीएम प्रतिपाल चौहान को प्रार्थना पत्र देकर बिजली विभाग के स्थानीय जेई व लाइन मैन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए एडीएम ने बिजली निगम के एसडीओ संतोष चौधरी से प्रकरण को विभागीय उच्चाधिकारियों से बात कर समाधान कराने के निर्देश दिए। उनका जवाब संतोषजनक न मिलने पर एडीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसडीओ संतोष चौधरी ने बताया कि जिन गांवों की बिजली कटने की बात कही जा रही है। वह गांव पहले रुधौली फीडर से जुड़े थे। अक्टूबर 2024 में वह सभी गांव असनहरा फीडर से जोड़े गए लेकिन गर्मी बढ़ने से फीडर पर अधिक लोड बढ़ने लगा। फीडर का लोड कम करने के लिए कुछ गांवों को दोबारा रुधौली फीडर से जोड़ने के लिए आपूर्ति रोकी गई थी। वह गांव अभी रुधौली फीडर से जुड़ भी नहीं पाए थे कि रात में ही ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे बाद में इसी फीडर से जोड़ दिया गया। फीडर पर लोड कम करने के लिए कुछ गांवों को रुधौली फीडर से जोड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। किसी भी उपभोक्ता को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

बताया कि उन्हें अथवा जेई दीपक पांडेय के पास कोई सीयूजी नंबर नहीं है। किसी तरह व्यक्तिगत नंबर से काम चलाया जा रहा है। सीयूजी नंबर मिलते ही फोन न उठने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed