फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity failure in Ekadangi Khurd village since last five days

Basti News: पांच दिन से एकड़ंगी खुर्द गांव की बिजली गुल

Tue, 07 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure in Ekadangi Khurd village since last five days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। बेलभरिया फीडर से जुड़े एकड़ंगी खुर्द व पूरे अवधी गांव के दर्जनों घरों की बिजली पांच दिन से ट्रांसफॉर्मर जलने से गुल हो गई है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर रविवार की शाम को ट्रांसफाॅर्मर बदला गया तो वह लगाते ही तेज आवाज के साथ फट गया।
आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार को उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं ने ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि करने की मांग एसडीओ से करते हुए समस्या के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

देश की पहली पंचवर्षीय योजना में बेलभरिया फीडर से जुड़े करीब सैकड़ों गांवों में आपूर्ति शुरू की गई थी। इस फीडर पर लगे लोहे के खंभे और तार जर्जर हो चुके हैं। करीब 40 वर्ष पूर्व पूरे अवधी गांव में आपूर्ति के लिए ट्रांसफाॅर्मर लगा था। बाद में एकड़ंगी खुर्द गांव के लिए भी लाइन बनाकर जोड़ दिया गया। लोड बढ़ने से आए दिन ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर को आपूर्ति ठप हो गई। पहले लोगों ने रोस्टिंग समझकर ध्यान नहीं दिया। रात भर जब बिजली नहीं आई तो शुक्रवार की सुबह लाइनमैन पिंटू को जानकारी दी। लाइनमैन फ्यूज जोड़कर चला गया।
शाम को जब आपूर्ति आई तो पता चला कि ट्रांसफाॅर्मर फूंक गया है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर रविवार की दोपहर को 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। गरम होने के बाद जैसे ही जोड़ा गया वह जलने लगा और धमाके के साथ फट गया। सोमवार की सुबह गांव के उमा शंकर सिंह, गंगा प्रसाद, आलोक, अमितेश, आशीष सिंह सहित कई उपभोक्ता उप केंद्र पर पहुंचे और एसडीओ से मिलकर समस्या का स्थायी हल निकालते हुए एक अलग ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने की मांग की।

खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि जेई को निर्देश दिए गए हैं। बदले गए ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी समस्या रही होगी, तभी वह फुंं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed