फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity bill defaulters will face difficulties

बिजली बिल बकाएदारों की बढ़ेगी मुश्किल

Sun, 18 Sep 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill defaulters will face difficulties
बिजली बिल बकाएदारों की बढ़ेगी मुश्किल
विज्ञापन

प्रत्येक उपकेंद्र से पांच करोड़ बकाया वसूली करने का मिला लक्ष्य
बस्ती। बिजली बिल बकादारों की मुश्किल अब बढ़ने वाली है। बकाया वसूलने के लिए सोमवार से विद्युत निगम की टीम उनके दरवाजे पर दस्तक देने को तैयार है। मुख्य अभियंता स्तर से प्रत्येक उपकेंद्र के अवर अभियंता को 15 दिन में पांच करोड़ रुपये बकाया वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है।
बकाया बिजली बिल का भुगतान कराने के लिए विद्युत निगम लगातार अभियान चला रहा है। अभियान के तहत बकाएदारों का कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद निगम के राजस्व में प्रगति नहीं हो रही है। अब पावर कारपोरेशन ने 15 दिन में पांच करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य प्रत्येक उपकेंद्र के अवर अभियंता को दिया है।
विज्ञापन

जिले में 37 विद्युत उपकेंद्र से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिले में करीब दो लाख उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का 153 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। अधीक्षण अभियंता एके आर्या ने बताया कि पावर कारपोरेशन के निर्देशानुसार अवर अभियंता का लक्ष्य दे दिया गया है। इसे हर हाल में पूरा करना होगा। अग्रिम कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ता बकाया भुगतान करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed