फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electric workers warn of strike

विद्युत कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Mon, 20 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 20 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
मंडल में संविदा मजदूरों की निविदा में संख्या कम किए जाने से गुस्सा बढ़ा है। संविदा कर्मियों ने सोमवार को एक्सईएन को ज्ञापन दिया है कि उनकी बातें नहीं सुनी गई तो 24 से अनिश्चितकालीन धरना और बाद में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशर्फी लाल ने अधीक्षण अभियंता को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि पूर्व की निविदा में अनियमितता कर बिना कार्य किए ही नए श्रमिकों को वेतन भुगतान किया गया। जिसमें संबंधित अवर अभियंता एवं उपखंड अधिकारी की इसमें संलिप्तता है। एलओआई (लेटर ऑफ इंडेट)में अनुबंधित निविदा का श्रमिक सूची, भुगतान विवरण उपलब्ध कराने की मांग की गई। अनुरक्षण एवं परिचालन में संख्या कम करने का कारण, संविदा कर्मियों का भुगतान, ओड़वारा विद्युत उपकेंद्र का अलग अनुबंध आदि के बारे में लिखित में देने की मांग की गई। इसके साथ ही उपकेंद्र मुंडेरवा, महसों, बजहा, भानपुर, पुरैना, दसिया से निकाले गए श्रमिकों के भुगतान, परिचालन का निविदा तत्काल निकाल कर अनुबंध करने समेत सात बिंदुओं के निस्तारण की मांग की गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed