फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   electric workers avoid work

विद्युत संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार

Tue, 28 Mar 2017 12:05 AM IST
basti
basti Updated Tue, 28 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

चार दिन धरना देने के बाद विद्युत संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। संविदा कर्मियों ने टेंडर प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाया है। ठेकेदार की कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है।
बिजली कर्मचारी संघ एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन की ओर से 24 मार्च से धरना दिया जा रहा है। आठ प्रांतीय संगठनों को मिलाकर संविदाकर्मियों की एक संघर्ष समिति बनाई गई है। समिति के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में आंदोलित कर्मचारियों ने अफसरों पर मनमानी रूप से टेंडर फाइनल करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में तिथि तक नहीं दर्ज की जाती जिससे किसे कब निकाल दिया जाए इसे लेकर ऊहापोह बनी रहती है।
विज्ञापन

 आंदोलित कर्मचारियों का आरोप है कि ग्लोबल इंडिया इन्फ्राट्रक्चर का वर्षों से टेंडर देवरिया, पडरौना, कसया, सलेमपुर में है। कंपनी के विरोध में कई महीने धरना प्रदर्शन हुआ तब जाकर कंपनी पर कार्रवाई हुई। उसी फर्म को बस्ती मंडल में रकम लेकर टेंडर आवंटित कर दिया गया। यहां भी टेंडर की तारीख, एग्रीमेंट, एलओआई का कोई पता नहीं है। संविदाकर्मियों को बाहर कर देने की धमकी दी जाती है। इन सब के विरोध में मंडलभर में कार्य बहिष्कार का निर्णय किया गया। इस दौरान मो. असलम, विजय शुक्ल, रमेश यादव, राजेंद्र, परसुराम, अशोक कुमार, प्रेम प्रकाश, ओमप्रकाश, संदीप, दयाशंकर, सन्देव, रवींद्र यादव, दिनेश दुबे, अरविंद कुमार, विनीत, सुधीर कुमार, राकेश यादव, राम निहोर, हनुमान, राम बहादुर, रामजगत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed